छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर श्रद्धांजलि – लहरें

सारंगढ़। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे अपने निवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर लहरे ने बताया कि – अहिल्याबाई होलकर के आदर्श शासन, जन कल्याणकारी कार्यों तथा समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की महानतम महिला शासकों में से एक बताया ।
कार्यक्रम में लहरे ने कहा कि – अहिल्या बाई होलकर ने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन, धार्मिक सहिष्णुता और लोककल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं तथा जनसुविधाओं का निर्माण कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया । लहरे ने कहा कि – लोकमाता अहिल्या बाई का जीवन महिलाओं के नेतृत्व, आत्म विश्वास और सामाजिक उत्तर दायित्व का प्रेरणा स्रोत है। उनके आदर्श आज भी सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही युवाओं से उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का शपथ दिलाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button