छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कल होने वाले पंचायतों के चुनावों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ तहसीलदार एन के सिन्हा ने मतदान दलों को किया रवाना

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के साथ ही सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सरपंच पद हेतु ग्राम पंचायत कोतमरा ग्वालीनडीह चंदाई में उप निर्वाचन होना है जिसमें ग्राम पंचायत चंदाई के सरपंच का चुनाव ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुने जाने की जानकारी मिली है इसी के साथ ही सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ‌आठ ग्राम पंचायतों में पंचों का भी ‌निर्वाचन आज 01 जून को संपन्न होगी जिसके लिए आज सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व‌ उप निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ तहसीलदार एन के सिन्हा द्वारा मतदान दलों को रवाना कर संबंधितों को बिना किसी भेद-भाव व निष्पक्षपाती रवैए अपनाने निर्देशित किया गया है।
सारंगढ़ तहसीलदार व रिटर्निग अधिकारी एन के सिन्हा ने मिडिया से चर्चा में कहा कि ‌यह उप निर्वाचन जिन पंचायतों में होना है वहां प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और हमारी मंशा है कि ‌संबधित पंचायतों में उप निर्वाचन जो आज 01 जून को संपन्न होगी पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ ही माननीया जिला कलेक्टर ‌पदमिनी भोई साहू व उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button