
सारंगढ़। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया के निर्देश पर अभामा महिला सम्मेलन की सारंगढ़ शाखा द्वारा गौसेवा का सराहनीय कार्य किया गया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर स्थित गोपाल जी गौशाला छोटे मठ में पहुंचकर गौ माता को विभिन्न प्रकार का चारा एवं खाद्य सामग्री खिलाई। इस सेवा कार्य में श्रीमती शशिकला अग्रवाल श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती बबीता केडिया, श्रीमती सुमन केजरीवाल एवं श्रीमती शिखा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहीं । गौ शाला में गौ माता को केला, खीर, टमाटर, मखाना, ग्वारफली एवं चावल की राबड़ी (रफी) सहित विभिन्न प्रकार की सामग्री लगभग 20-20 किलो की मात्रा में अर्पित की गई। सभी बहनें अलग अलग सब्जी लेकर आयें थे। इस अवसर पर मधु केजरीवाल ने गौसेवा को पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि – गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति का महत्व पूर्ण हिस्सा है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।














