
सारंगढ़। छगशासन व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस कड़ी में प्राथ. स्वा केंद्र कनकबीरा PHC में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में स्वास्थ्य अमले ने सजगता दिखाते हुए 31 किशोरी के सुरक्षित सफल टीकाकरण किया। शिविर की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीके को लेकर जागरूकता देखी गई और बड़ी संख्या में किशोरी के परिजन खुद उनके साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
अभिभावकों की मौजूदगी ने बढ़ाया हौसला लेकिन प्रा. स्वा केंद्र कनकबीरा के अंतर्गत आने वाले गांव में इसका सकारात्मक असर देखने को मिला । शिविर में पहुंचीं सभी किशोरियों के माता-पिता और अभिभावक पूरे समय वहां मौजूद रहे। स्वास्थ्य कार्य , मितानिन ने टीका करण से पहले उपस्थित परिजनों को समझाया कि टीका भविष्य में उनकी बेटियों को जानलेवा कैंसर से बचाएगा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अपनी बेटियों को सुरक्षित टीका लगवाया।पीएचसी कनकबीरा के डॉ. केएस पटेल, प्र. चि. अधिकारी अरुण कुमार नायक, RHOF श्रीमती प्रमिला देवांगन, श्रीमती ऋतु रानी मनहर, (VCCH) रोशन प्रसाद सिदार, आयुष्मान ऑपरेटर भूपेंद सागर व प्रा. स्वा केंद्र कनकबीरा के समस्त स्टाफ व एमटी (MT) और स्थानीय मितानिनों के आपसी समन्वय से यह शिविर पूरी तरह सफल रहा। टीका लगाने के बाद सभी बच्चियों को तय समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। किशोरियां पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं ।
कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी CMHO के मार्गदर्शन में जिले के अन्य क्षेत्रों में इस अभियान को और गति देने की तैयारी की जा रही है, ताकि जिले के एक भी किशोरी इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रह जाए।














