छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बनभौरी राइस मिल बोंदा पर मंडी की कार्यवाही

सारंगढ़। कृषि उपज मंडी समिति द्वारा धान के अवैध परिवहन के मामले में कार्यवाही करते हुए बनभौरी राइस मिल बोंदा पर जुर्माना लगाया गया । मंडी सचिव राजेंद्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जगदीश बरेठ, सावन बरेठ द्वारा 230 बोरी धान की जांच की गई, जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे 230 बोरी धान पकड़ा गया। मंडी प्रशासन ने नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित राइस मिल संचालक से जुर्माना वसूल किया तथा मंडी टैक्स भी जमा करवाया गया। मंडी सचिव राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि – किसानों और व्यापारियों को नियमों का पालन करते हुए वैध दस्तावेजों के साथ ही कृषि उपज का परिवहन करना चाहिए। अवैध परिवहन पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button