
सारंगढ़ अंचल में खुशी की लहर
सारंगढ़
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने बुधवार रात राज्य सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें सारंगढ़ की बेटी काजोल अग्रवाल का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। काजल अग्रवाल की नायब तहसीलदार बनने की खबर जैसे ही अंचल मे फैली लोगों मे हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है और लोग सारंगढ की काजल के परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैँ। काजल की मेहनत का ही नतीजा था कि आज वे नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए। नायब तहसीलदार बनकर काजल ना सिर्फ परिवार वरन समाज एवं सारंगढ़ का नाम भी रोशन की है।
श्री राजू अग्रवाल की सुपुत्री काजल बचपन से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं व समाज सेवा के साथ गरीबों के प्रति सहानुभूति का पाठ उन्होंने अपने परिवार के राजू कविता अग्रवाल (गोड़म वाले) से पढ़ी ।
*क्या कहते है काजल*
मै आज जो भी हुं इसके पीछे मेरे माता -पिता, परिवार एवं गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान है । मै आगे और प्रयासरत रहूंगी । फिलहाल शासन द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उस पर शत प्रतिशत योगदान देने की कोशिश रहेगी। मेरी प्राथमिक और अंतिम जिम्मेदारी सरकार के लिए राजस्व संग्रह बढ़ाने की एवं आम जनता की सेवा की रहेगी।














