
” पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने रिबन काटकर आम लोगों सौंपा”
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के हृदय स्थल ग्राम कोसीर के डॉ अंबेडकर चौक में 2015 में गांव के सरपंच द्वारा शुद्ध पानी पीने के लिए पानी फ्रीजर लगवाए गए थे जो लॉक डाउन के पहले बिगड़ गया था और लबें समय से बंद पड़ा था सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे ने पानी फ्रीजर को बनाने और बदलने के लिए कई जनप्रतिधियों से बात की पर नहीं बदला जा सका था । पिछले 08 वर्ष से लगभग बंद पड़ा था । गांव की नए सरकार को 14 अप्रैल की आम आम सभा में आवेदन देकर नए पानी फ्रीजर की मांग की थी जिसपर गांव की सरकार श्रीमती सुमन राजेंद्र राव ने सज्ञान लेते हुए नए फ्रीजर लगवाए । 01 मई मजदूर दिवस के दिन नए फ्रीजर का अंचल के पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे के द्वारा फीता कटवाया गया और आम लोगों को यह फ्रीजर सौंप दिया गया । अब आम लोग राहगीर गर्मी में ठंडे पानी पी पाएंगे । नए फ्रीजर को सौंपते समय पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव , श्याम कुमार पटेल , राकेश कोशले, दिनेश कुर्रे , राजेंद्र श्रीवास एवं अन्य युवा उपस्थित रहे ।














