छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न

सारंगढ़ न्यूज-/जिला मुख्यालय
भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आगामी 16 व 17 मई को प्रस्तावित जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, तिथियों, स्थान एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रति सजग और सक्रिय बनाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का आधार होता है। इससे कार्यकर्ताओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सुशासन तिहार 2026 के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सुशासन अब सिर्फ दावे नहीं, जमीन पर दिखने वाली हकीकत बन रहा है।
1 मई से 10 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में जन चौपाल के जरिए सरकार खुद लोगों तक पहुंचेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और मौके पर समाधान सुनिश्चित होगा।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने पदाधिकारी एवं शक्ति केन्द्र की बैठक संबंधित विषय पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि जिला कोर कमेटी,जिला पदाधिकारी,मण्डल,शक्ति केन्द्र,बूथ और टिफिन जैसे पार्टी की बैठकें योजनाबद्ध एवं नियमित रूप से आयोजित हों और सभी बैठकों का विवरण उपस्थिति सहित फोटोग्राफ के साथ सरल पोर्टल पर अवश्य अपलोड करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिनमें आवास, भोजन, पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस बैठक का संचालन महामंत्री द्वारिका साहू एवं आभार प्रदर्शन अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटें ने किया।
बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, महामंत्री अमित तिवारी,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी,भुवन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरूण गुड्डू यादव,सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष/महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button