जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी ने पुर्व उप मुख्यमंत्री टी एस बाबा को सारंगढ़ जिला बनाने धन्यवाद ज्ञापित किया

-: दो दिवसीय दौरे पर सारंगढ बिलाईगढ़ में रहे टी एस बाबा :-
सारंगढ़ न्यूज –
सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के निर्माण में छत्तीसगढ़ के तात्कालीन कांग्रेस सरकार ने सारंगढ़ के बहु प्रतीक्षित मांग सारंगढ़ को जिले का दर्ज़ा देने हेतु लंबी लड़ाई लड़ी थी, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार रही मुख्यमंत्री के रूप में स्व श्री अजित जोगी जी रहे जिन्होंने सारंगढ़ को जिला बनाने आश्वासन दिया और सारंगढ़ को जिला नहीं बनाया इसके पश्चात क्षेत्र की जनता भाजपा के डा रमन सरकार के सामने सारंगढ़ जिला की मांग रखी उन्होंने सारंगढ की एक आमसभा में कहा कि आप हमें विधायक दीजिये हम आपको सारंगढ़ जिले की सौगात देंगे। क्षेत्रवासीयो ने
राजनीति पार्टी पर भरोसा जताते हुए लगातार छत्तीसगढ़ राज्य का कमान सौंपते हुए आशा भरी नज़रों से विकास के मुख्य धारा में बहने हेतु टकटकी लगाए निहारते रहीं लेकिन लगातार छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी द्वारा शासन सत्ता में विराजमान होने के बावजूद जब सारंगढ़ को जिला बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाई तब क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना कर सत्ता से बेदखल कर दिया। अंततोगत्वा कांग्रेस के सत्ता में बैठने के दो बरस पुरा होने पर घोर विपरीत परिस्थितियों,कोरोना काल एवं विरोध के बावजूद ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सारंगढ़ को हर हाल में जिले का स्वरूप देने हेतु दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मन बना लिया और सारंगढ़ बिलाईगढ के रूप में जिले का निर्माण /गठन हेतु घोषणा कर क्षेत्र के जनता को सौगात दिया, जिसका ऋणी सारंगढ़ के सभी जनता है।
ज्ञातव्य हो सारंगढ़ जिला निर्माण को लेकर यद्यपि अधिवक्ता संघ सदैव से मुखर रहा है, लेकिन वर्ष 2018 में जब अधिवक्ता संघ की कमान विजय तिवारी ने सम्हाला तो चहुंओर अधिवक्ता ही अधिवक्ता नजर आने लगे, और संघ ने सर्वदलीय बैठक संघ में ही बुलाकर सभी राजनीतिक दलों को बोला भी कि हम सब दलगत राजनीति से उपर उठकर सारंगढ़ जिला निर्माण के लिए लड़े , जिसका समर्थन भी सभी राजनीतिक दलों ने मुक्तकंठ से किया,साथ ही साथ वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े एवं कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों ने लामबंद हो कर हर सभा में सिर्फ एक ही मांग रखी सारंगढ़ को जिला बनाया जावे, आखिर कार वह शुभ दिन आया और सारंगढ़ बिलाईगढ के रूप में जिले का निर्माण/गठन कांग्रेस पार्टी की सरकार तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया जिसका आभार प्रकट करने अधिवक्ता संघ सारंगढ़ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार तिवारी ने तात्कालीन छत्तीसगढ़ राज्य में उप मुख्यमंत्री रहे श्री टी एस बाबा जी को उनके सारंगढ़ प्रवास दरम्यान सौजन्य मुलाकात कर साधुवाद ज्ञापित करते हुए पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के सरकार बनने पर अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने हेतु भी निवेदन किया है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस बाबा ने भी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी सहित संघ के समस्त अधिवक्ताओ को और सारंगढ की जनमानस के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिये है।














