छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
कांग्रेस नेता रविन्द्र नंदे के पिता जी स्व. श्याम नंदे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे टी.एस.बाबा

सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस बाबा अपने दो दिनों के सारंगढ़ बिलाईगढ़ प्रवास पर कांग्रेस नेताओं के घरों में पहुंचने के दरम्यान ही वे कांग्रेस नेता रविन्द्र नंदे अधिवक्ता द्वय देबू नंदे और भोलानाथ नंदे के पिता जी स्व.श्याम नंदे को श्रद्धांजलि देने स्थानीय तुर्की तालाब स्थित आवास पहुंचे और अपना श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके परिवार जनों को ढाढस भी बंधाये।इस दरम्यान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी और कांग्रेस नेता गण मौजूद थे।














