छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नदी में तैरते मिली दो बहनों की लाश

सारंगढ़। ब्लॉक के जशपुर गांव में एक हृदय विदारक हादसा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई । घटना कोसीर थाना क्षेत्र की है,जहां इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जानकारी के अनुसार, जशपुर गांव निवासी संतोष माली की बेटियां करीना माली और चांदनी माली सोमवार दोपहर घर से बिना बताए खेलने के लिए निकली थीं । काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका । दोनों बच्चियों की पतासाजी के लिए पूरा परिवार जुटा हुआ था। शांम 7 बजे ग्रामीणों ने नदी में दो बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई । मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की पहचान अपनी बेटियों के रूप में की। मंगलवार को दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही कोसीर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच शुरू कर दी है । प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में मातम छा गया है , वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button