
सारंगढ़ । जिले के बिलाईगढ़ तहसील तहत ग्रापं धोबनी में सुशासन तिहार के तहत ग्राम स्व राज कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई, वहीं उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही निराकृत करने की पहल की गई। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि – योजनाओं का समुचित लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जब अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी हर योजना का लाभ प्राप्त करेगा, तभी सुशासन की परि कल्पना साकार होगी और प्रशासन को पूर्ण संतुष्टि मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिपं सदस्य शिवकुमारी अनिल साहू , महामंत्री द्वारका साहू , जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, दुर्गेश मणि, सोनू केसरवानी, जनपद सदस्य सुनीति साहू सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, सरपंच गण, जपं सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया । सुशासन तिहार के इस आयोजन से ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास व जागरूकता बढ़ी है।














