
सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु पसंद भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष समर कैंप नन्हे फरिश्तों की पाठशाला का शुभारंभ हुआ । शिविर के पहले ही दिन सारंगढ़ के लगभग 120 बच्चों ने बड़े उत्साह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।
अतिथियों का स्वागत और दीप प्रज्वलन हुआ। इस के पश्चात विधिवत पाठशाला की शुरु आत की गई । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोका पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेश केजरीवाल ने बच्चों को खेल – खेल में सीखने व जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कलेक्टर श्रीमती सीमा संजय कन्नौजे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि – इस शिविर से प्राप्त सीख को अपने जीवन में उतारें । वहीं प्रज्ञा स्कूल की डायरेक्टर सुजाता सिंह ने कहा कि – समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को इधर-उधर भटकने के बजाय ऐसी पाठशालाओं से जुड़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। ब्रह्म कुमारीजसंचालिका राजयोगिनी कंचन दीदी जी ने बच्चों को अनुशासन और श्रेष्ठ आचरण अपनाने का संदेश दिया। सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक
शिविर के दौरान राजयोग शिक्षिका मिथीलेश बहन ने सभी बच्चों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया जिससे बच्चों ने मानसिक शांति व एकाग्रता का अनुभव किया । बी के पंकज बहन ने बच्चों का परिचय सत्र आयोजित किया, साथ ही चंद्रकांती बहन , कांति बहन, सहयोगी रहे वहीं वसुंधरा बहन के मार्गदर्शन में बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम के अंत में सभी नन्हे फरिश्तों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।














