छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*ग्राम रेड़ा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 3 मई से*

सारंगढ़। ग्राम रेड़ा भाटापारा सारंगढ़ रोड में 3 मई से 11 मई 2026 तक 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथावाचक पं. तोमेश्‍वर महाराज राम मंदिर जशपुर (ग्राम-रेड़ा) के श्रीमुख सेश्रीमद भागवत का पाठ किया जाना है, यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगा, कार्यक्रम की शुरुआत 3 मई, रविवार को दोपहर 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी । इसके बाद प्रति दिन श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वाचन होगा। आयोजकों अनुसार, आयोजन भगवान श्रीकृष्ण, श्री राधा रानी एवं प्रभु श्रीराम की कृपा से पितरों की शांति, ग्राम रेड़ा की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना के साथ किया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत् ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आ. पं. अमृत बैरागी जी महाराज के मार्ग दर्शन तथा मुख्‍य यजमान के रूप में सरोज व श्रीमती पुष्‍पा देवांगन रहेंगे। विशेष सहयोगियों में रामगोपाल राधा देवांगन, विरेन्‍द्र शिवानी देवांगन, रंतीज हेमबाई यादव, राकेश मेम बाई यादव, तुलसी दास सुमित्रा अग्रवाल, अंकित ममता अग्रवाल, लोकेश- कृष्‍णा चन्‍द्रा, जगमोहन- सीठी बाई खंडेल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजन के अंतिम दिन 11 मई को विष्णु सहस्त्रनाम पाठ, पूर्णाहुति व सहस्त्र धारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button