छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

श्रम का सम्मान, देश का सम्मान है – संजय भूषण पांडे

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने जिले के श्रमिकों से भेंट कर उनका हाल – चाल जाना और फल वितरण कर उन्हें शुभ कामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। श्री पांडे ने कहा कि – श्रम का सम्मान ही देश का सम्मान है। श्रमिकों का संघर्ष व उनकी मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा है। पांडे ने आगे कहा कि – समाज के विकास में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और उनकी मेहनत व समर्पण ही देश की असली ताकत है। उन्होंने श्रमिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और निरंतर उन्नति की कामना करते हुए कहा कि – वे हमेशा स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें । इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button