छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विकसित भारत के संकल्प को सेवा व समर्पण के साथ साकार करें – मंत्री बघेल

सारंगढ़ । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने बरमकेला स्थित मंगल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्य शाला में सह भागिता की । कार्य शाला का शुभारंभ वंदे मातरम् गायन व पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इससे पूर्व सारंगढ़ आगमन पें कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू व पुलिस अधीक्षक ने सर्किट हाउस में पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री श्री बघेल ने कहा कि – पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के कल्याण की योजनाओं से 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि – प्रत्येक कार्य को चुनौती मानकर पूरी प्रतिबद्धता से करना होगा।

मंत्री ने कहा कि – देश को प्रधानमंत्री के रूप में कर्मयोगी नेतृत्व मिला है जो निरंतर सेवा में लगा है। उन्होंनेकार्यकर्ता से सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में बताया गया कि – अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौध रोपण, आंगन उत्सव में आंगन बाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं और माताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जनजागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सेवा ज्योति यात्रा, बाइक रैली व सेवा सेतु कार्य क्रम तहत विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में अभियान को प्रभावी रूप से जन -जन तक पहुंचाने पर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, केराबाई मनहर, शिवकुमारी चौहान, जगन्नाथ बानी, अजय जवाहर नायक के साथ ही साथ जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button