छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रायपुर में साहित्य सृजन संस्थान की 44वीं मासिक काव्य संध्या 19 अप्रैल को वृंदावन हॉल में होगी आयोजित …

रायपुर । रायपुर साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार आयोजित की जा रही 44वीं मासिक काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन 19 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल, सिविल लाइन्स, रायपुर में आयोजन रखा गया है ।

इस बार कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में वर्तमान समय के जाने-माने शायर सुदेश कुमार मेहर अपनी चुनींदा ग़ज़लें प्रस्तुत करने के साथ-साथ ग़ज़ल लेखन की बारीकियों पर अपने विचार भी साझा करेंगे। यह पहल संस्थान द्वारा इस बार से प्रारंभ की जा रही है।

काव्य संध्या में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, दल्ली राजहरा, महासमुंद, बागबाहरा, बेमेतरा, कबीरधाम, आरंग, खरोरा, पलारी, बलौदाबाजार, सारंगढ़, अभनपुर, धमतरी एवं रायपुर के ख्यातिलब्ध कवि-शायर अपनी रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय अलंग, पूर्व आई.ए.एस.
विशिष्ठ अतिथि सुदेश मेहर,लोकप्रिय शायर
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा, अध्यक्ष, साहित्य सृजन संस्थान करेंगे ।

कार्यक्रम में मार्च माह में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के पूर्व हुए ओपन माइक कार्यक्रम के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य सृजन संस्थान प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त जानकारी संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button