छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बंद: व्यापारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आज शहर बंद, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सारंगढ़। शहर में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार, 26 मई 2026 को सारंगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद के समर्थन में शहर की समस्त दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया हैऔर सारंगढ़ पूर्णतः बंद है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि व्यापारी वर्ग ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो आम नागरिकों में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। घटना के बाद व्यापारियों ने शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़ एवं समस्त व्यापारीगण के आह्वान पर आयोजित इस बंद को व्यापारिक एकता का प्रतीक बताया जा रहा है। व्यापारी संगठनों ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह बंद केवल एक व्यापारी के समर्थन में नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए किया जा रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।आज प्रातः:ब्यापारीयो की बड़ी हुजूम नगर में भ्रमण कर रही थी।ब्यापारी एकता जिन्दाबाद पुलिस प्रशासन होश में आओ होश में रहकर काम करो जैसे नारेबाजी ब्यपारी बंधु कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button