छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मनमानी विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर युवक कांग्रेस ने बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम

सारंगढ़–सारंगढ अंचल के गांवो एवं शहरों में अनावश्यक बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस एवं NSUI ने बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा है।युवा इंकार नेताओ ने तीन दिवस के अंदर अगर मनमानी विद्युत कटौती और समुचित कार्यवाही नहीं हुई तों युवा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने बताया कि गर्मी माह लगने से पूर्व ही विद्युत विभाग ने मेन्टेनेन्स के नाम पर समय समय में विद्युत सप्लाई रोकी थी लेकिन यह समस्या आये दिन हो रही है।इसे थामने विद्युत विभाग के बड़े बड़े इंजीनियर जो 132 KV.office कोतरी में बैठे हैं वे उचित कार्यवाही नहीं किये तो युवक कांग्रेस आंदोलन करने बाध्य होगी। कार्यक्रम में NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं युवा कांग्रेस व NSUI के साथियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button