छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास पहुंचे जिला कांग्रेसाध्यक्ष ताराचंद देवांगन,,जिला कांग्रेस पदाधिकारीयों के विस्तार पर हुई चर्चा

विधायक पति गनपत भी रहे मौजूद

सारंगढ-बिलाईगढ न्यूज–अभी हाल ही में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कांग्रेसाध्यक्ष का पद सम्हालने के बाद ताराचंद देवांगन आज 13 अप्रैल 2025 को सिनेमा हाल चौक स्थित सारंगढ़ विधायक के निवास स्थान पहुंच कर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े से मुलाकात किये।इस दरम्यान विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच संगठन संबंधी चर्चा के साथ ही इस जिला क्षेत्र के प्रशासनिक गतिविधियों की भी चर्चा हुई और तत्संबंधी रणनीति भी उक्त नेताओं के बीच बनने की भी खबर है।सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के बीच यह मुलाकात लगभग एक घंटे चली इस अवसर पर विधायक पति गनपत जांगड़े भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button