छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खाई में गिरे तीन लोगों को सेवा भारती ने पहुंचाया अस्पताल

सारंगढ़ । बरमकेला से वापस आते समय जब भीड़ देखी तब सेवा भारती की सदस्यों ने अपनी वाहन रोक पता कियें पता चला कि – 3 व्यक्ति सड़क से नीचे खाई में गिरे हुए थे तीनों को बाहर निकाला, सेवाभारती अपनी वाहन से बरमकेला शास. अस्पताल लेकर आएं। तीनों बरमकेला से लगे ग्राम संडा के निवासी हैं सेवाभारती ने अपने खर्चे पर उन मरीजों का प्राथमिक उपचार चालू कराया बाद में पता चला कि – उसमें से एक व्यक्ति का देहांत हो चुका था । एक व्यक्ति जो बोलने की स्थिति में उसने बताया कि – गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण अनियंत्रित होकर वह खाई में गिर गई जिससे यह दुर्घटना घटित हुई । अगर सेवाभारती की टीम, सतीश यादव सही समय पर वहां नहीं पहुंचते तो स्थिति और गंभीर हो जाती क्योंकि वहां खड़े लोग की फोटो वीडियो ही बना रहे थे कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था ।
मौके पर पहुंचे पुलिस के सिपाही ने सेवा भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि – समाज में निस्वार्थ भाव से काम करने वालों की देश में जरूरत है । तत्काल चिकित्सा मिलने से न केवल जान बचती है, बल्कि जीवन भर की विकलांगता से भी बचाव हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button