छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रवि तिवारी बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

सारंगढ़ । प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी रहे रवि तिवारी को सारंगढ़ जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये है और साथ ही सहमीडिया प्रभारी के रूप में ओमकार केशरवानी को भी बनाया गया है । प्रदेश के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई । रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों व जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। जिला भाजपा पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे । उन्होंने कहा कि – केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्राथमिकता रहेगा। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ जिले के समस्त पत्रकारों ने भी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवि तिवारी को बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button