छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*बजट झूठ का पुलिंदा है – सोनी अजय बंजारे*

सारंगढ़ । नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट को झूठ का पुलिंदा घोषित करते हुए कहा कि – भाजपा की कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है । यह बजट झूठ का पुलिंदा है , इसमें वास्तविक तथ्यों को छुपा कर बड़े-बड़े दावे का झूठा पहाड़ खड़ा किया गया है ताकि – जनता को गुमराह किया जा सके।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति , बेरोजगारी दर , किसानों की समस्याएं और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों की सच्चाई को बजट में पूरी तरह से सामने नहीं रखा । श्रीमती सोनी अजय ने यह भी कहा कि- भाजपा चुनाव के समय जो वादे करती है बजट में उनके अनुरुप ठोस प्रावधान दिखाई नहीं दे रहा है । युवाओं को रोजगार, किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य , महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और गरीबों को राहत देने की बात कही जाती है लेकिन बजट में इन वर्गों के लिए स्पष्ट और प्रभावी योजनाओं का अभाव है ।सरकार केवल कागजी योजनाओं और घोषणाओं के सहारे अपनी छवि चमकाने का प्रयास कर रही है , बजट प्रदेश की जनता की उम्मीद पर खरा नहीं उतरता ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button