छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में खुली लूट! ‘राजश्री’ गुटखा 20 रुपये में तीन, नियम-कानून ठेंगे पर — प्रशासन क्यों मौन?

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले में गुटखा ब्रांड Rajshree खुलेआम ब्लैक में बेचा जा रहा है। तय मूल्य से अधिक दर पर 20 रुपये में तीन पुड़िया दी जा रही हैं, जबकि एमआरपी का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।बाजारों और मोहल्लों में यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। राजश्री शौकीन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दुकानों में मनमानी दर वसूली जा रही है।उपभोक्ताओं से अतिरिक्त रकम लेकर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि जब उत्पाद पर मूल्य स्पष्ट अंकित है, तो फिर ब्लैक रेट किसके संरक्षण में चल रहा है।उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान इस अव्यवस्था का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। रोज कमाने-खाने वाले लोग चुपचाप अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं। कई लोग यह कहकर नाराजगी जता रहे हैं कि शिकायत करने पर दुकान बंद कर देने या सामान न देने की आशंका रहती है। उपभोक्ता अधिकारों की बात करने वाले कानून कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत में जेब पर सीधी चोट हो रही है। लोगों में गुस्सा है कि यदि समय रहते जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मनमानी और बढ़ेगी। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या वाकई कार्रवाई होगी या फिर यह खुली लूट यूं ही चलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button