छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिलाध्यक्ष ताराचंद के भाई की निकली बारात को ट्रेलर ने ठोंका

बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक हादसा

सारंगढ़ । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के छोटे भाई की शादी समारोह में निकली बारात कौन जानता था कि – शादी की खुशियां मातम में बदल जायेगी । बारात के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर का ड्राइवर अचानक ट्रेलर को स्टार्ट कर देगा और वह सीधे बारातियों के बीच जा घुसेगी । इस भीषण हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए, जबकि 4 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था और बाराती वहीं आसपास नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने अचानक वाहन स्टार्ट कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया । इस हादसे का वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है जिससे साफ देखा जा सकता कि – लापरवाही ने कैसे खुशियों को मातम में बदल दिया ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है । बिर्रा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button