छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में वैजयंती लहरें रायपुर पहुंची*

सारंगढ़। प्रदेश महिला मोर्चा के परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रायपुर के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की गरिमा मयी उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी का सम्मान एवं परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती लहरें रायपुर पहुँचीं । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। श्रीमती अवस्थी ने भाजपा की रीति-नीति, सिद्धांत एवं संगठनात्मक कार्यशैली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि – भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अंत्योदय के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है और महिला सशक्तिकरण पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

विदित हो कि – संगठन मंत्री प्रदेश एवं अजय जामवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्व पूर्ण दिशानिर्देश दिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा की उपलब्धियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है,सम्मेलन व सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य रहा और कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे अपनी टीम के साथ इस अवसर पर सम्मानित हुई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button