
सारंगढ़ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आगमन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ द्वारा मनरेगा बचाव संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन किया गया । विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े , पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, सरिता गोपाल, मंजू लता आनंद, संजय दुबे , सूरज तिवारी, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार , राकेश पटेल, गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज द्वारा बापू गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धांजलि दिए । इसके पश्चात मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किया गया । जिसमें विधायक श्रीमती उत्तरी गनप जागड़े ने कहा कि – भाजपा शासन किसानों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है,भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा बदले गए मनरेगा योजना के नाम को यथावत रखा जाए। जी राम जी कोई योजना नहीं है अपितु भाजपा का एक भ्रामक प्रचार है । रामनाथ सिदार और राकेश पटेल ने भी मंच को संबोधित किया । पटेल जी ने बताया कि – मनरेगा जैसी जन कल्याण कारी योजना से ग्रामीण मजदूरों और किसानों को सीधा लाभ मिलता है । इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – भाजपा की सरकार को महात्मा गांधी एवं गरीब तथा दलितों से नफरत है ।यही कारण है कि – दबे पांव मनरेगा कानून को परिवर्तन करके अपने एजेंडे को लागू करने के लिए जी राम जी नया कानून लाया गया है ।जिसमें गांव को यह अधिकार नहीं रहेगा कि – वह अपनी जरूरत के अनुसार अपने गांव में काम कर सके , साथ ही साथ मजदूरों को जो 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती थी , वह गारंटी भी अब समाप्त हो रही है । कहीं ना कहीं भारत देश के रीड़ की हड्डी बन चुके मनरेगा योजना पर भाजपा जी राम जी योजना के द्वारा कानून पर प्रतिघात किया है कांग्रेस गरीब , मजदूरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ मनरेगा कानून को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । इस कार्यक्रम में अन्य कांग्रेसी नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया । कार्यक्रम में भारत माता चौक पर सैकड़ो की संख्या पर कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे । इस दौरान शांति व्यवस्था बनाने में सारंगढ़ पुलिस पूरी तरह से सफल रही ।














