छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की ‘सर्कता’ और ‘संवेदनशीलता’ लाई रंग: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी संपन्न…किसान ख़ुश,अवैध कारोबारियों पर चला प्रशासन का ऐतिहासिक हंटर..

सारंगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाभियान 31 जनवरी को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल नेतृत्व और सूक्ष्म प्रबंधन का ही परिणाम रहा कि जिले के 84,035 किसानों ने सुगमता पूर्वक अपना धान विक्रय किया। इस सफलता से जिले के अन्नदाताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने शासन व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आंकड़ों में सफलता की कहानी-

जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया न केवल सुव्यवस्थित रही बल्कि पारदर्शी भी रही।
कुल खरीदी: 442,826.64 मेट्रिक टन धान का उपार्जन।
किसान भागीदारी: कुल पंजीकृत किसानों में से लगभग 94% किसानों ने अपना धान बेचा।

रकबा समर्पण:-

78,185 किसानों ने स्वेच्छा से 3037 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया।

उठाव प्रक्रिया: –

खरीदी के विरुद्ध अब तक 340,769.60 मे.टन का डीओ/टीओ जारी कर राईस मिलरों के माध्यम से उठाव तेज कर दिया गया है।

कोचियों और बिचौलियों पर कलेक्टर की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’-

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे की संवेदनशीलता जहाँ पात्र किसानों के लिए थी, वहीं अवैध धान खपाने वालों के लिए उनकी सतर्कता भारी पड़ी। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदारों की टीम ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई:

कार्यवाही:
कुल 92 प्रकरण दर्ज किए गए।

जब्ती: लगभग 7 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य का 23,498 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

कड़ी चोट:

2 राईस मिलों और 17 कोचियों के गोदामों को सील कर बिचौलियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।

मैदानी स्तर पर सघन निगरानी-

धान खरीदी के दौरान किसी भी किसान को असुविधा न हो, इसके लिए जिले के 86 उपार्जन केंद्रों पर जोनल और नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी। कलेक्टर स्वयं केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहे, जिससे वास्तविक एवं पात्र कृषकों को ही योजना का लाभ मिला।

किसानों ने जताया आभार-

जिले के 65 समितियों में सुव्यवस्थित व्यवस्था और समय पर भुगतान से उत्साहित किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की दूरदर्शिता ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को उत्सव की तरह सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button