छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
वन्दे मातरम शब्द नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक है – संजय भूषण पाण्डेय

सारंगढ़ -वन्दे मातरम शब्द नहीं बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक है यह उदगार संजय भूषण पांडेय अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ का है वे
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग द्वारा “वंदे मातरम्” कार्यक्रम का गरिमामय कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित जनप्रतिनिधि गण के साथ-साथ कलेक्टर एस पी सहित अधिकारी गण मौजूद थे।














