छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़
शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के सरस्वती पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे

सारंगढ़ – शांति निकेतन पब्लिक स्कूल सालर में बसंत पंचमी त्योहार विद्या दायिनी मां सरस्वती पूजन समारोह भारी धूमधाम से मनाया गया यहां अयोजित सरस्वती पूजन समारोह में सारंगढ़ बिलाईगढ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय भी सम्मिलित हुए इस अवसर पर स्कूल के छात्रो के साथ जि.पं.अध्यक्ष श्री पांडे ने विद्या दायिनी मां सरस्वती जी के पूजन आरती किया वही स्कूल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल प्रिसिपल राजलक्ष्मी और स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ ही छात्र भी उपस्थित थे।














