छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया पं नेहरू की 135 वीं जयंती,,नेहरू जी के विचार, व्यक्तित्व और योगदान को किया याद

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश एवं ताराचंद देवांगन जिलाअध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यालय प्रतापगंज सारंगढ़ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 135 वीं जयंती कार्यक्रम मनाई गयी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात पं. नेहरू को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक ख्याति का नेहरू पर बहुत प्रभाव था। इन्हें भारत के प्रसिद्ध आदर्शो के रूप में याद किया जाता है। पं. नेहरू का बच्चों से बड़ा लगाव था जिसके कारण ही भारत में 14 नवम्बर को पं. नेहरू की जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत ने उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से अलंकृत किया है। नेहरू एक सर्वप्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति थे। राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, चिंतक, साहित्यकार आदि सभी का समावेश उनके धनी व्यक्तित्व में था। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उनकी स्वाभाविक उदारता में सोने में सुगंध का कार्य करती थी निश्चय ही वे भारत के रत्न थे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि पंडित सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, तिलक नायक, रविंद्र नंदे, गोल्डी नायक, विष्णु चंद्रा, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, विजेंद्र गुड्डू यादव, राम सिंह ठाकुर, बृजेश मैत्री, विजय सिदार, शाहजहां बेग, इमरान खान ने पं. नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button