भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नयन बेहार के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी का भव्य स्वागत, युवा जोश से गूंजा शहर

भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
सारंगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा के प्रथम आगमन पर सारंगढ़ में जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर युवा नेता नयन बेहार के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए पूरे नगर को स्वागत के रंग में रंग दिया।
स्वागत रैली का शुभारंभ दनसरा बैरियर से हुआ, जहां से सैकड़ों कार्यकर्ता कार रैली के साथ “भारत माता की जय” और “राहुल टिकरिहा, यूवा मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। रैली प्रथम पड़ाव दानसरा बैरियर से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अटल परिसर, और सारंगढ़ की अधिस्थात्री देवी माँ समलेश्वरी मंदिर में माथा टेककर नगर पालिका, गढ़ चौक और अंततः भाजपा कार्यालय पहुंची, जहां पर स्वागत एवं युवा जोहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी का पारंपरिक रूप से पुष्पमालाओं और श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस दौरान , आतिशबाज़ी और जयघोष से पूरा सारंगढ़ शहर युवा जोश से सराबोर रहा।
युवा नेता नयन बेहार ने कहा कि राहुल टिकरिहा जी का प्रदेश अध्यक्ष बनना युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
👉भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अजय जवाहर नायक जी ,सौरभ सिंह राजपूत, दिनार्थ राज, राजा गुप्ता,विकास सोना, गिरीश जोल्हे, राकेश वर्मा, प्रतीक पटेल, शरद महंत, अनुज जायसवाल, गुणसागर साहू, आशुतोष गोस्वामी, ओंकार मल्होत्रा, गुलशन सुमन, साहिल ठाकुर, नवीन यादव, राजा साहू , हितेश अजगल्ले, अजय देवांगन, आकाश ठाकुर, संजय पटेल, संजीव शर्मा जी, जीतू गुप्ता जी, घनश्याम साहू जी, गीतेश साहू, मोक्ष यादव, आशुतोष चौहान, सतीश शर्मा जी, नीलेश पटेल, एवं समस्त सारंगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
भाजयुमो के इन सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वागत रैली और सम्मान समारोह को सफल बनाया और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-:सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा किया गया।














