छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*मुख्यमंत्री साय जी बाबा गुरु घासीदास की रजत जयंती में सारंगढ़ आयेंगे*

सारंगढ़। बाबा गुरु घासीदास के रजत जयंती पर्व पर 3 दिन का ऐतिहासिक जयंती कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने सत. विकास परिषद रायपुर पहुंची , इस प्रतिनिधि मंडल में श्रीमती केराबाई मनहर पूर्व विधायक, अध्यक्ष बीडी भारद्वाज सतनामी विकास परिषद, टीकाराम पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता, अरविंद खटकर प्रतिनिधि जिपं सभापति , पूर्व अध्यक्ष सविप देव कोशले , सामाजिक कार्यकर्ता लैलून भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ उपाध्यक्ष, अधिवक्ता रमेश अनंत कोषाध्यक्ष, कृष्णा अजगल्ले सचिव, तेजश्वर सिंह सहसचिव , रोहित महिलाने, करण खूंटे सरपंच उच्चभट्ठी शामिल रहे ।सतनामी विकास परिषद द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा किए और सारंगढ़ आने आतिथ्य स्वीकार किए जिस पर सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के अध्यक्ष बीडी भारद्वाज, पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व पूर्व विधायक केराबाई मनहर को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button