छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*खुले आसमान में पड़ा 30 लाख का ओपन जिम सामान*विभाग की उदासीनता से शासन की राशि खतरे में*

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय सारंगढ़ में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा लगभग 30 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर खरीदे गए ओपन जिम उपकरण खुले आसमान में पड़े हुए हैं। भारी बारिश और तेज धूप के बीच यह महंगे उपकरण खराब हो रहे हैं ।जिससे शासन की जनता के लिए किए गए प्रयासों की मूल्यवान राशि बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि – यह उदासीन रवैया विभाग द्वारा कई बार अपनाया जा चुका है, जिस से सरकारी योजनाओं की सफलता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं । ऐसे महंगे उपकरणों को समय पर सुरक्षित न रखने से परियोजना का पूरा निवेश व्यर्थ जाने का डर है।
जनता में इस घटना को लेकर तीव्र नाराजगी और निंदा व्यक्त की जा रही है । कलेक्टर साहब त्वरित ध्यान देवें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button