*छत्तीसगढ़ कांग्रेस से राज्यसभा हेतु अनुसूचित जाति वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की माँग॥* सारंगढ़ के पूर्व विधायक पदमा मनहर को प्रत्याशी बनाए जाने को मांग*

रायपुर न्यूज –
*छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से राज्यसभा के लिए अनुसूचित जाति वर्ग से आखरी बार श्रीमती कमला भगतराम मनहर (सन् 2003) को भेजा गया था उसके बाद*
*अनुसूचित जाति वर्ग को मौक़ा नहीं मिला वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) से है वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से है छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश*एनएसयुआई का अध्यक्ष सामान्य वर्ग से है॥*
*वर्तमान में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जो चार*
*राज्यसभा सदस्य*
*(श्री राजीव शुक्ला,रंजीत रंजन,के.टी.एस. तुलसी,*
*फूलों देवी नेताम)है इनमें*
*से एक भी प्रतिनिधि अनुसूचित जाति वर्ग से नहीं है!*
*पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में बसपा से टूटकर बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता कांग्रेस के साथ जुड़े और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को निर्णायक समर्थन दिया जिसका परिणाम यह रहा कि SC आरक्षित 10 विधानसभा सीटों में से 6 सीटें (सारंगढ़,सरायपाली,बिलाईगढ़,डोंगरगढ़,पामगढ,मस्तूरी) कांग्रेस ने जीती!*
*उपरोक्त स्थिति को देखते हुए अनुसूचित जाति वर्ग को कांग्रेस से जोड़े रखने के लिए**छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हित में अनुसूचित जाति वर्ग से राज्यसभा सदस्य बनाकर*
*SC समाज की भागीदारी सुनिश्चित किया जाना निहायत आवश्यक है?*
*कांग्रेस पार्टी की आत्मा सामाजिक न्याय, समानता और भागीदारी की है,कांग्रेस नेतृत्व से माँग है कि सामाजिक न्याय हेतु इस बार अनुसूचित जाति वर्ग से राज्यसभा सदस्य बनाया जाए॥* सारंगढ़ क्षेत्र जो कि आजादी के बाद से अभी तक कांग्रेस का गढ़ रहा है इस क्षेत्र के कांग्रेस जनो ने क्षेत्र की पूर्व विधायक पदमा मनहर को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग कांग्रेस के आला नेताओं से किया है।














