
सारंगढ़ । दीपावली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनों के बीच में त्योहार को मनाने की इच्छा रखता है इसी बात को लेकर 19 अक्टूबर 25 को छग चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा उपजेल सारंगढ़ में कैदियों के साथ अपनत्व की भावना दिखाते हुए उनके बीच जा उनका मुंह मीठा कराया , साथ ही नाश्ते की व्यवस्था की गई ।इस दौरान लगभग 200 बंदी भाइयों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । उक्त कार्यक्रम में छढ़ जिपं अध्यक्ष संजय पांडे , छढ़ चेंबर के पदाधिकारी गण महेंद्र अग्रवाल, , संगीत ठाकुर, घनश्याम बंसल अमित मलिक, विकास थवाईत्, ईश्वर केशरबानी , नत्थू केडिया , आनंद केसरवानी , प्रकाश चौधरी एवं अमरेश शर्मा की उपस्थित रही ।














