
सारंगढ़ । राइस मिल संगठन के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल अपने राइस मिल संगठन के पदाधिकारीयों के साथ कलेक्टर से सौजन्य भेंट करने पुष्प गुच्छ लेकर पहुंचे । राइस मिलर्स संगठन के साथ जिला खाद्य अधिकारी जीके कुर्रे साथ में थे । जिला मिलर्स द्वारा कलेक्टर साहब को पुष्प गुच्छ दें सम्मानित कियें । इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को राइस मिल की समस्याओं से अवगत कराया अध्यक्ष ने बताया कि – बारदाना वापसी की प्रक्रिया में मिल का मोनो ( ठप्पा ) लगाना संभव नहीं है ? इसमें तकनीकी दिक्कतो और व्यवस्था की जटिलताओं के कारण मजदूरों की कमी के चलते इस पर अमल करना मिल संचालकों के लिए कठिन है । प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि – यदि यह व्यवस्था लागू रही तो उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा ।संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने संगठन की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें व मिल संचालकों को स्पष्ट किया कि- उनकी समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा उन्होंने सभी मिल संचालको को आश्वस्त किया कि – उनकी समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होगा जिस की जानकारी शासन को दी जायेगी। कलेक्टर साहब ने सभी राइस मिल संचालकों को निदेशित किया कि – बचत चावल तत्काल जमा करायें ताकि शासन को धान खरीदी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े । 15 नवंबर से शासन द्वारा धान की खरीदी अभियान की शुरुआत की जायेगी । जिसके लिए जिला प्रशासन सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे रहा है ।














