छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*चौहान समाज ने महापौर व आयुक्त से सामु. भवन मांग पर विस्तार से चर्चा*

सारंगढ़। अखिल छग चौहान कल्याण समिति जिला रायगढ़ के द्वारा समाजिक भवन के लिये 2006 से संघर्ष करते आ रहे हैं । खर्रा घाट रायगढ़ में लगभग 58 लाख की लागत राशि से बना चौहान समाज भवन के लिए सामाजिक पदाधिकारीयों द्वारा चक्कर काटने व संघर्ष की दौर जारी है । खर्राघाट समाजिक भवन निर्माण के नाम से रायगढ़ नपा निगम द्वारा चौहान समाज से 2006 में दो लाख रु. जमा करा जा चुका है । भवन निर्माण के बाद भवन समाज को सौपनें में परेशान किया जा रहा है। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने 2020 में अ.छग चौहान कल्याण समिति रायगढ़ को 06 शर्त के हवाला देकर भवन को हेड ओभर कर दिया था और समाज द्वारा उस भवन का सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपयोग किया जाता था ।कोरोना काल के दौरान नपा निगम ने कोरानटाइम सेंटर बनाने भवन वापस लिया था जिसे आज तक समाज को वापस नहीं किया गया जिस भवन के नाम से समाज में काफी आक्रोश है । भवन की मांग को लेकर चौहान समाज के लोगों ने ननि रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान व आयुक्त से चर्चा कर मांग पत्र सौंपें हैं । इस अवसर पर महावीर चौहान गुरुजी, सुभाष चौहान, गोपाल बाघे, विषिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द,मनोज चौहान, प्रदीप चौहान के अलावा दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button