छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत का सांसद प्रतिनिधी बनें अरूण गुड्डु यादव

सारंगढ़ – सारंगढ़ के कद्दावर जननायक अरुण गुग्गुल यादव सारंगढ़ जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधी बनाये गये हैं।यह नियुक्ति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन के अनुशंसा के बाद सांसद राधेश्याम राठिया यह नियुक्ति की है।अरुण गुड्डु के इस बड़ी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। ज्ञातव्य हो युवा तुर्क अरूण गुग्गुल यादव यहां सारंगढ़ जनपद में कार्यकारी अध्यक्ष भी रहने के साथ ही कई बार जनपद सदस्य और सरपंच पद का दायित्व संभाल चुके हैं। वे क्षेत्र के नामधारी जननायकों में भी गिने जाते हैं। उन्होंने इस नियुक्ति के बाद संगठन के सभी प्रमुख नेताओं को आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button