सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन की पहली वर्षगांठ में झूम उठे विधायक द्वय चंद्रदेव राय व उत्तरी जांगड़े

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है नवोदित सारंगढ़ जिला – संसदीय सचिव चंद्रदेव राय
सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जनता जिला संघर्ष समिति को मेरा नमन – उत्तरी जांगड़े विधायक
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 03 सितंबर 2023/ नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के स्थापना का एक साल पूर्ण होने के अवसर पर आज स्थानीय खेलभाठा मैदान में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय और विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर जिला पुलिस कप्तान व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नवगठित जिला के उत्सव की शुरूआत की। राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” का गायन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल आयोजित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए।
स्थानीय खेलभाठा मैदान में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में हरदी हाईस्कूल, सारंगढ़ के पं. लोचन प्रसाद पांडेय शासकीय महाविद्यालय, प्रांजल मानसिक दिव्यांग स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। प्रांजल मानसिक दिव्यांग स्कूल के बच्चों के प्रदर्शन से खुश होकर विधायक श्रीमती जांगड़े ने 11 सौ रूपए का नगद इनाम प्रोत्साहन स्वरूप दिया। माननीय चंद्रदेव राय जी ने प्रांजल स्कूल के बच्चों को ₹2100 की राशि भेंट की।
मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री राय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सतत् मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सौगात दी है। इस नवीन जिले का निर्माण उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का सकारात्मक परिणाम है। नहीं तो विगत 15 सालों से हर 26 जनवरी 15 अगस्त को हमें सारंगढ़ जिला निर्माण की घोषणा का इंतजार रहता था। सारंगढ़ दो संभाग और दो जिलों को काटकर बनाया गया वह पूरे छत्तीसगढ़ में इकलौता जिला है जो हमेशा रियासत और सियासत के लिए जाना जाता है। और ऐसा केवल हमारे काका नहीं संभव करके बताया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त हो रही संस्कृति, तीज – त्यौहार, परंपरा, मान-सम्मान को वास्तविक रूप से संरक्षित किया है, बढ़ावा दिया है। इसलिए तो हम सबको भूपेश है तो भरोसा है। सरसीवा को नगर पंचायत बिलाईगढ़ विधान सभा में उप तहसील, आत्मानंद स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, तहसील कार्यालय जैसे कई विकास कार्य जिसे मैं गिनाते थक जाऊंगा, हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दिया, आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला के प्रथम वर्षगांठ पर हम सब साक्षी बने हम सबके लिए गर्व का विषय है। सारंगढ़ नवीन जिला में विकास धीरे-धीरे आकर ले रहा है, प्रशासन तंत्र ऑफिस, कार्यालय, अधिकारी और सरकारी जिला स्तरीय योजनाओं का क्रियान्वयन और सुविधाएं धीरे-धीरे अस्तित्व में आई है। जिले की कलेक्टर डोक्टर फरहा आलम सिद्दीकी जिले के पुलिस कप्तान और जिला प्रशासन की पूरी टीम बधाई की पात्र है उनका कार्य सराहनी है। संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने मंच से सामने बैठे छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों और आम जनता से पूछा काका के रहते चिंता की कोई बात नहीं काका कौन है आप सब जानते हैं सब ने एक स्वर में कहा भूपेश कका भूपेश कका,,, हम सबको मिलकर इसे और संजोना है।
विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को जिला बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि यहां 100 बिस्तर अस्पताल, कोसीर को उप-तहसील, नवीन कन्या महाविद्यालय आत्मानंद स्कूल और हाल ही में कोसीर को नगर पंचायत बनाने मंत्रिपरिषद में निर्णय लिया गया है। विधायक श्रीमती जांगड़े ने शहीद नंदकुमार पटेल के योगदान को याद करते हुए जिला बनने की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने मंच के माध्यम से जिला संघर्ष समिति को नमन किया और कहा बहुत से मुख्यमंत्री आए बहुत सी सरकारी आई सब ने सारंगढ़ वासीयो को छला है मगर भूपेश बघेल जी ने सारंगढ़ के जनता और लंबे संघर्ष की कद्र की है।
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के पिछले एक वर्ष की उपलब्धि, पूर्ण हुए कार्यों और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ने 01 सितंबर 2022 को जिले का गठन हुआ था और 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के 30वें जिले के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अस्तित्व में आया। यह जिला रायगढ़ व बलौदा बाजार जिले से विभाजित होकर और रायपुर – बिलासपुर संभाग से विभाजित कर बनाया गया है। नवीन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रथम वर्षगांठ पर जिले की जनता समस्त अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों और मीडिया को मैं बहुत-बहुत बधाई दूंगी। कार्यक्रम को श्रीमती मंजू मालाकार और श्री निराकार पटेल ने भी संबोधित किया और जिले वासियों को बधाई दी।
इस अवसर पर मंच पर जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ कैलाश नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे, सूरज तिवारी, गनपत जांगड़े, गोल्डी नायक, विष्णु चंद्रा, ताराचंद पटेल, अजय बंजारे, सरिता गोपाल, परमानंद पटेल, ध्वजाराम पटेल, राकेश पटेल, शुभम बाजपाई, मयूरेश केसरवानी, महेंद्र केजरीवाल, प्रकाश तिवारी, राम सिंह, दुर्गेश स्वर्णकार, वसीम मो, बिलाईगढ से सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्रा, ताराचंद देवांगन मंडी अध्यक्ष भटगांव, तोषराम साहू साहू समाज जिलाध्यक्ष, डॉ दिलीप अनंत जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनु जाति विभाग, दयाराम साहू जिलाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, परमानंद साहू सदस्य dmf, संजय साहू, प्रिंस साहू, सहित पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह, श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी अपर कलेक्टर, प्रकाश भारद्वाज संयुक्त कलेक्टर, टी आर महेश्वरी डिप्टी कलेक्टर, हरिशंकर चौहान नोडल जिला पंचायत अधिकारी, सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, स्निग्धा तिवारी एसडीएम बिलाईगढ़, डेजी रानी जांगड़े जिला शिक्षा अधिकारी, बनर्जी जी एसी आदिवासी शाखा, अभिषेक बैनर्जी सारंगढ़ जनपद सीईओ, योगेश्वरी बर्मन बिलाईगढ़ जनपद सीईओ, तहसील दार आयुष तिवारी, कोमल साहू, तिर्की जी, राजीव पांडे सीएमओ नगर पालिका, फकीरा यादव सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, विमल अजगल्ले, थाना प्रभारीगण, समस्त खेल प्रशिक्षक, शिक्षक, छात्र, खिलाड़ी, ब्लॉक व जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मंच का शायराना अंदाज में सफल संचालन पुरुषोत्तम स्वर्णकार एवं श्रीमती प्रियंका गोस्वामी मैडम ने किया। श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी अपर कलेक्टर ने आगंतुक अतिथियों समस्त जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी शिक्षक छात्र-छात्राएं समाजसेवी और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
*जिले की पहली वर्षगांठ पर काटा केक, ‘सारंगढ़ हर जिला बन गै’ गाने पर थिरके जनप्रतिनिधि*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला गठन की पहली वर्षगांठ आज जिला मुख्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय और सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने केक काटकर जिला स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने का हर्षोल्लास मनाया। मंचस्थ अतिथियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही “सारंगढ़ हर बनगे जिला, बिलाईगढ़ हर बनगे जिला” गाने पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं विधायक उत्तरी जांगड़े छात्राओं के साथ नृत्य कर थिरकने लगे तो वहीं उन्हें देख आमजन व जनप्रतिनिधियों ने थिरककर अपनी खुशियों का इजहार किया।
*रस्साकसी में अधिकारियों की टीम ने मारी बाज़ी*
जिला स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों के दौरान जनप्रतिनिधि टीम और जिला प्रशासन टीम के बीच सांकेतिक स्पर्धा हुई, जिसमें कलेक्टर और एसपी की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने जीत हासिल कर बाज़ी मारी। जनप्रतिनिधियों की टीम में संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय और सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सहित विभिन्न निकायों के नेतागण शामिल थे।














