छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण्य में वन अभिरक्षक बने टीकाराम पटेल

सारंगढ़।छग शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य शासन ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 4 की उपधारा (1) (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए टीकाराम पटेल को गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ के लिए मानसेवी वन्य जीव अभि रक्षक अवैतनिक वन्य जीव संरक्षक नियुक्त कियें, टीका राम पटेल जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम छोटे परसदा के निवासी हैं। शासन के इस फैसले से क्षेत्र के पर्यावरण वन्यजीव प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, टीका राम पटेल की यह नियुक्ति राज पत्र में प्रकाशन की तिथि से 2 वर्ष की अवधि के लिए होगी वन्य जीव संरक्षण अधि नियम की धारा 4 (3) के तहत वे अपने क्षेत्र में राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीवन सहमुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, छग के अधीनस्थ रहकर कार्य करेंगे। इस दौरान वे विभाग द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण उत्तर दायित्वों अधिकारों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button