छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नशा मुक्ति रैली से गूंजा कनकीडीपा गांव

सारंगढ़। जिले के ग्राम कनकीडीपा में अवैध शराब बिक्री खिलाफ महिलाओं का आक्रोश अब खुलकर सामने आ रहा है। गांव में लगातार हो रही अवैध शराब बिक्री से परेशान महिला और ग्रामीणों ने बिहान से जुड़ी महिला समूहों के नेतृत्व में बरमकेला पुलिस के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान महिलाओं ने गांव की गलियों में घूम-घूमकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया और अवैध शराब कारोबार पें तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई ।
महिलाओं का कहना है कि -गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री जारी है, जिससे पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है। नशे के कारण आए दिन विवाद, आर्थिक नुकसान और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि शराब बिक्री के कारण गांव का वातावरण दूषित हो रहा है व लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

रैली में शामिल महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो गांव की महिलाएं सड़क पर उतरकर धरना – प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि – गांव को नशामुक्त बनाने के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान बरमकेला पुलिस ने भी ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा अवैध शराब की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से नियमित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि – केवल जागरूकता ही नहीं बल्कि अवैध कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी आवश्यक है।
गांव में निकली इस नशा मुक्ति रैली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि – जब महिलाएं किसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होती हैं तो बदलाव की मजबूत नींव तैयार होती है । कनकी डीपा की महिलाओं का यह अभियान अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रैली में इनकी उपस्थिति रही जिसमें जानकी पटेल, देवमती पटेल, रेवती पटेल, हेमकुंवर पटेल, कुसुम पटेल,
उत्तरा चौहान कस्तूरी पटेल धन्वन्तरि चौहान, रामकुमारी चौहान, राजमती चौहान देवकुमारी पटेल पार्वती पटेल निराशि चौहान सुकमती चौहान, रामकुमारी चौहान, मीरा चौहान, मोंगरा पटेल, चमेली चौहान, डिलेश्वरी चौहान, भानुमति पटेल, जानकी पटेल, देवमती पटेल, रेवती पटेल, हेमकुंवर पटेल, कुसुम पटेल, उत्तरा चौहान, कस्तूरी पटेल, देवकुमारी पटेल, पार्वती पटेल एवं अन्य महिलाए शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button