
बरमकेला। शिव भक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता के अद्भुत संगम के रूप में बरमकेला में आयोजित रुद्राभिषेक, शिव- पार्वती विवाह एवं भव्य गंगा महाआरती के सफलता के बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष रतन लाल शर्मा ने चार धामों में से एक पवित्र श्री जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के चरणों में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना की।आयोजन के सफलता से अभिभूत होकर रतन शर्मा ने इस उपलब्धि को भगवान शिव एवं समस्त श्रद्धालुओं के आशीर्वाद का प्रतिफल बताया।
पुरी धाम में दर्शन के दौरान रतन शर्मा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा – अर्चना कर क्षेत्र वासियों की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत सौभाग्य शाली क्षण है कि – उन्हें जगन्नाथ महाप्रभु के दिव्य धाम में पहुंचकर दर्शन एवं सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। रतन शर्मा ने भावुक होकर कहा, यह मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। बरमकेला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों की सफलता के बाद जगन्नाथ महाप्रभु के चरणों में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करना ईश्वर की विशेष कृपा है। मैं क्षेत्र की सुख – समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करने यहां आया । लोगों का मानना है कि धर्म, सेवा और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाले समय में भी क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगी।














