
सारंगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा द्वारा सारंगढ़ तरुण सभा के अध्यक्ष राहुल केशरवानी को प्रदेश तरुणसभा का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है । राहुल केशरवानी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर समाज के विकास, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं । उनकी कार्य शैली, नेतृत्व क्षमता व समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मे दारी सौंपी गई है नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान निखिल, मनोज, सुरेश, नवीन, कमल व केसरवानी समाज महिला संगठन ने राहुल केशरवानी को हार्दिक बधाई दी हैं । उन्होंने विश्वास जताया कि – राहुल केशरवानी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करते हुए समाज को नई दिशा देंगे ।














