छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जंगली सुवर का शिकार करने वाले गिरफ्तार

सारंगढ़ । गोमर्डा अभ्यारण्य की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया । इस टीम में अधीक्षक गोमर्डा , परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा , परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा बरमकेला व वनकर्मी शामिल थे , टीम द्वारा अभ्यारण्य के विभिन्न ग्रामों एवं वनक्षेत्रों में सर्च एवं एंटीस्नेयर वॉक डॉग स्क्वाड की मदद से कराया गया । सर्च ऑपरेशन में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी । बरमकेला परिक्षेत्र के ग्राम छिंदपतेरा में करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया गया था । सर्च में दो ग्रामीणों के घर से लगभग १५ किलो जंगली सुअर का मांस जप्त हुआ । अभियुक्त रामो विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष एवं लक्ष्मण विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओ के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4579/16, 16 अक्टूबर 25 दर्ज कर विवेचना में लिया गया । वर्तमान में अभियुक्तों से पुछताछ जारी है । ग्रामीणों की संलिप्तता प्रकरण में संभावित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button