
सारंगढ़ । साहू धर्मशाला बिलाईगढ़ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्कफोर्स बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानपाठक रामाधार साहू ने की। विशेष रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जलान, जिला महामंत्री अमित ‘रिंकू’ तिवारी, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन एवं श्रीमती रेवती चंद्रा।
साथ ही कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरुण ‘गुड्डू’ यादव, मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा राकेश, धीरज सिंह दीक्षित, मान साय साहू, संतोष साहू, कुलदीपक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पवनी, मंडल महामंत्री हेतराम साहू, महामंत्री सफेद नाग, जयसिंह नाग, श्यामा साहू, महिला मोर्चा से रथबाई देवांगन, इंदिरा जांगड़े तथा अन्य संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर लोकनाथ साहू, भरत साहू, नंदू साहू, घासी डडसेना, हीरा साहू, सुखदेव साहू, श्यामलाल साहू, राजकुमार साहू, कमल पटेल, परमेश्वर साहू, गोपाल साहू एवं नरेंद्र साहू सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर आत्मबल और स्वावलंबन की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। एवं सभी ने संकल्प लिया
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में “नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद” के नारे लगाए गए।














