राष्ट्रीय खेल दिवस पर सारंगढ़ खेलभाटा मैदान में जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के द्वारा सद्भावना फुटबॉल मैच

विधायक उत्तरी जांगड़े ने पांच सीनियर सिटीजन नामचीन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल प्रतिभा सम्मान समारोह में 500 खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत – गोल्डी नायक
सारंगढ़ न्यूज़/ हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा सारंगढ़ खेल भाटा स्टेडियम में कराटे प्रदर्शन एवं सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी ने अंचल के नामची पांच खेल प्रशिक्षक जो निरंतर सीनियर सिटीजन होने के बावजूद मैदान में अभ्यास रत रहते हुए नए युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन कर रहे हैं उन्हें शॉल ट्रिपल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया मंच पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी फकीरा यादव गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ सरिता गोपाल पार्षद विनोद भारद्वाज जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक खिलाड़ी शामिल रहे।
वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक कौशल ठेठवार, श्रीमती आरती शुक्ला, श्रीमती श्रुति चौबे, मोहन केवर्थ, पैंकरा जी, रमीज रजा, नंद यादव, भगत सर, दिलीप यादव, के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिवादन किया गया। छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी की धार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तो वही अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा में दीप प्रचलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रीफल फोड़कर उन्हें नमन किया।
सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी ने अंचल के वरिष्ठ नाम चिन सीनियर सिटीजन खिलाड़ी जो आज भी खेल मैदान में अभ्यास रत रहते हुए नए खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं उन्हें सॉल श्रीफा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिनमें बंसी निषाद वॉलीबॉल/फुटबॉल, शेख कासिम पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एथलेटिक्स/सॉफ्टबॉल, राजेश नायक बॉडीबिल्डिंग/कराटे, मोहम्मद खलील हॉकी/बैडमिंटन/फुटबॉल, त्रिलोक मैत्री क्रिकेट/फुटबॉल/टेबल टेनिस खेल गुरुओं को सम्मानित किया।
मंच को उद्बोधित करते हुए विधायक *श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े* जी ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस को पूरा देश बनता है मेजर ध्यानचंद जी हमें अनुशासित खिलाड़ी बनने की प्रेरणा देते हैं आप सभी खिलाड़ी खेल प्रेमी और खेल सहयोगी मेहनत करते हैं खेलों को बढ़ावा देते हैं खेल दिवस पर आप सभी को बधाई हो हर मंच पर और जब भी मंत्री जी अधिकारी आते हैं तो अंचल के वरिष्ठ खिलाड़ी और हर खेल खिलाड़ी और खेल मैदान को संरक्षित रखने की दिशा में कार्य करने वाले गोल्डी नायक भैया जी खेल मैदान के रखरखाव और स्टेडियम खेल परिसर की मांग करते हैं उनके मांग पर खेलभाटा में सीसी रोड का निर्माण और नगर पालिका के द्वारा प्रकाश व्यवस्था तथा जल्द ही मेरे घोषणा अनुरूप मंच के ऊपर लगभग ₹500000 से अधिक राशि का छज्जा निर्माण किया गया है। खेल मैदान के रखरखाव स्वच्छता और सुरक्षा की भी बात आई है कार्यक्रम के पश्चात खेल प्रतिनिधिमंडल के साथ में जिला कलेक्टर और जिला पुलिस कप्तान से उक्त विश्व पर चर्चा करूंगी और जल्द इस दिशा पर प्रशासन कार्य करेगा खेल स्टेडियम की मांग भी आप सब की पूरी होगी और खेलभाटा स्टेडियम को नया स्वरूप मिलेगा आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने युवा वितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों को संवारा है आपका आशीर्वाद रहा तो मैं स्टेडियम के मांग को भी अवश्य पूरा करवाऊंगी।
बॉडीबिल्डिंग मिस्टर छत्तीसगढ़ *राजेश नायक* जी ने कहा हर खेल के लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है आप विविध खेलों में इडोर और आउटडोर मैदान में शारीरिक और मानसिक कड़ी मेहनत करते हैं इस खेल भाड़ा मैदान से मेरे बड़े भाई स्वर्ग की मालू नायक जी ने फुटबॉल को नया आयाम दिया था और उन्हें आयरन गेट की उपाधि मिली थी हर खेल में उन्हें महारत हासिल था आज मैं जिस खेल से जुड़ा हूं बॉडीबिल्डिंग और करने में बच्चे नेशनल और इंटरनेशनल तक चीन हो रहे हैं मुझे प्रारंभिक समय में ग्रामीण आंचल का खिलाड़ी मानकर किनारे खड़ा कर दिया जाता था लेकिन मेहनत लगन और अनुशासन से मैंने मेहनत की तो मुझे मुंबई रायपुर और चंपा में मिस्टर छत्तीसगढ़ का खीताब मिला। आप सभी स्वस्थ रहते हुए शरीर के प्रति ध्यान दें व्यायाम करें और अपने खेल को और मजबूत करें इस मैदान से बड़े-बड़े खिलाड़ी निकले हैं और आप हमारे भविष्य हो।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष *विनोद भारद्वाज* जी ने मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा करने से जुड़े होने के साथ-साथ मैं कई खेलों से जुड़ा रहा हूं सारंगढ़ को एक खेल स्टेडियम की आवश्यकता है नए जिले का नया खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होना चाहिए। बड़े भैया गोल्डी नायक जी के कहने पर मेरे द्वारा खेल मैदान के चारों ओर समय खंबा लगवाया गया है और खेल के प्रति हमेशा में सहयोगी रहा हूं आप सबको खेल दिवस की बधाई ।
कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं संपादक *गोल्डी नायक* ने खेल दिवस की बधाई देते हुए मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से जुड़े पहलुओं को बताते हुए कहा सारंगढ़ हमेशा से खेलो और अच्छे खिलाड़ियों के साथ एक विशालकाय खेल भाटा खेल मैदान के लिए प्रसिद्ध रहा है इन सभी को हमें संरक्षित और सुरक्षित रखना है नए खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक और खेल सुविधाएं प्रदान करना है कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ बहुत जल्द खिलाड़ियों के लिए इंजुरी एंड स्वास्थ्य शिविर, जिले के खिलाड़ियों खेल प्रेमियों खेल पत्रकारों को खेल प्रतिभा सम्मान से मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करना की दिशा में कार्य कर रहा है जिले के विविध खेलों के जिला खेल संघ का गठन की प्रक्रिया में भी ध्यान दिया जा रहा है। सारंगढ़ रियासत कालीन खेलभाटा मैदान जल्द ही पूर्ण स्टेडियम बने, सारंगढ़ जिले को जल्द ही खेल परिसर की सुविधा मिले, बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में जल्द ही बैडमिंटन मैट लगे, खेलभाटा मैदान में साफ सफाई, गड्डो को भरना, पानी व प्रसाधन गृह की सुविधा, प्रकाश की सुविधा और मुख्य द्वार में गेट लगाने, नगर के मध्य जेलपारा क्लब हाउस खेल मैदान को सुरक्षित रखना की मांग मैं इस मंच के माध्यम से क्षेत्र की विधायक उत्तरी जांगड़े जी वरिष्ठ खिलाड़ियों और अधिकारियों से रखता हूं।
उद्बोधन पश्चात मास्टर ट्रेनर विजेंद्र गुड्डू जी ने करने का प्रदर्शन करते हुए आत्मरक्षा के गुण बताएं और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तत्पश्चात सुलोनी ग्राम और सारंगढ़ के मध्य फुटबॉल मैच प्रारंभ हुआ फुटबॉल मैच के रोमांचक मुकाबले में सुलोनी ने जीत दर्ज की, जिन्हें खेल सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया गया मैच के रेफरी रमीज रजा पीटीआई रहे। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ से कमलकांत यादव, अधिवक्ता अश्वनी चंद्र, राकेश जाटवर, जीतू गुप्ता, धनेश भारद्वाज, रामसिंह ठाकुर, मोहम्मद वसीम, शाहजहां खान, अरुण निषाद रामेश्वर, साहिल खान, गोलू यादव, रोहन, इमरान खान, शिव सोनवानी, इरफान आदि ने आगंतुक अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और अतिथियों खेल प्रशिक्षकों खिलाड़ियों गणमान्य जन और मीडिया का आभार जताया।
*कार्यक्रम के बाद खेल प्रतिमंडल के साथ जिला कलेक्टर पहुंची विधायक* – विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े खेल प्रतिनिधि मंडल गोल्डी नायक, शेख कासिम, मोहम्मद खलील, अश्विनी चंद्र, त्रिलोक मैत्री, विजेंद्र गुड्डू जी के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, गणपत जांगड़े प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ने जिला कलेक्टर डॉक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी एवं जिला पुलिस कप्तान जी से भेंट की, प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ खेलभाटा मैदान के रखरखाव और खिलाड़ियों की सुविधा, क्लब हाउस मैदान के रखरखाव और ब्लॉक ऑफिस इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में बैडमिंटन मैट लगाने की दिशा पर चर्चा की, जहां जिला कलेक्टर ने तत्काल जिले के अधिकारियों को दूरभाष से निर्देशित किया और उक्त दिशा पर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया।














