
सारंगढ़ – स्थानीय रानी सागर निवासी श्रीमती पुष्पा सिंह ठाकुर (76वर्ष) का आज दिनांक 29.8.2023 को शाम 6.15 बजे देहांत हो गया।उनका दाह संस्कार
कल दिनांक 30.8.2023 को सुबह 10,11बजे होगी।उनकी शवयात्रा रानीसागर स्थित उनके निवास से निकलकर मुक्तिधाम रानीसागर पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार किया जावेगा।
स्व. पुष्पा सिंह ठाकुर सारंगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर की बडी दीदी तथा अर्चना सिंह ठाकुर की माँ थीं।उनके निधन का समाचार मिलते ही सारंगढ़ के पत्रकार बिरादरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इस दु:खद बेला में शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से किये है।














