छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

शहीदों के बलिदान देश की आत्मा है – संजय पाण्डेय

जेन-जी देश के नव निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिवस शा. लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय में वीर गाथा और सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के वीर अमर शहीदों, सेवानिवृत्त फौजी भाइयों और पुलिस जवानों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धांजलि दें नमन कियें। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिपंअध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष पांडे ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से युवाओं में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि – आज हम जिस आजाद व सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह देश के उन वीर जवानों की बदौलत है जो माइनस डिग्री तापमान से लेकर तपते रेगिस्तान तक सीमा पर मुस्तैद रहकर कर्तव्य निभाते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी आज की शांति उन वीरों के त्याग और बलिदान की नींव पर टिकी है।

उन्होंने सारंगढ़ जिले के उन वीर सपूतों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी और उनके परिजनों को भी नमन किया। जिपं अध्यक्ष ने जेन-जी पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के पास नई तकनीक,नव्य नवाचार व असीम ऊर्जा का भंडार है। वे नकारात्मक सोच को त्यागकर अपनी ऊर्जा को विकसित भारत के निर्माण में लगाएं। युवा अनुशासन, समय बद्धता, समर्पण, देशभक्ति और कठिन परिश्रम को अपना मार्गदर्शन बनाएं और हर परिस्थिति में राष्ट्र के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखें। इस
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी, सेवानिवृत्त सैनिकगण, पुलिस अधिकारी, महा विद्यालय प्राचार्य, प्राध्यापक गण, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button