छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल में नवरात्रि महोत्सव गरबा व रावण दहन बना आकर्षण

सारंगढ़ । अशोका पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्रि पें सांस्कृतिक कार्य क्रम आयोजित हुई । कार्यक्रम की शुरु आत माँ नवदुर्गा की पूजा-अर्चना से हुई । इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
परंपरा अनुसार कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया गया। वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने रावण दहन भी किया गया।

जिपंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति के प्रति गौरव और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। विद्यालय के संरक्षक राजेश अग्रवाल पुरुषोत्तम अग्रवाल ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती मधुदेवी अग्रवाल, श्रीमती रजनी पांडे एवं श्रीमती भावना पाण्डेय ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा।इस कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button